लड़की से गोवा में यूपी के 2 युवकों ने 'पूछा रेट', पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोवा में उत्तर प्रदेश से आए 2 पर्यटकों को पुलिस ने स्थानीय लड़की से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने युवती से पूछा था कि उसका रेट क्या है और क्या वह उपलब्ध है। युवकों की पहचान लालगंज निवासी प्रेम पांडेय और आगरा निवासी कृष्णा सिंह के रूप में हुई है।