लड्डू गोपाल को यूपी में प्ले स्कूल में मिले 98% अंक, महिलाओं ने करा रखा है एडमिशन
'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, आगरा (यूपी) में एक परिवार की तीन महिलाएं अपने-अपने लड्डू गोपाल को बेटे के रूप में पाल रही हैं और उन्होंने इनके नाम केशव, माधव व राघव रखे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, केशव का स्कूल में एडमिशन कराया गया है व उन्हें प्ले स्कूल में 98.36% अंक मिले हैं व माधव-राघव का अगले साल एडमिशन कराया जाएगा।