लड्डू विवाद के बीच तिरुपति मंदिर में CJI चंद्रचूड़ ने की पूजा, तस्वीरें आईं सामने
तिरुपति बालाजी मंदिर (आंध्र प्रदेश) के प्रसाद में मिलावट को लेकर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मंदिर में पूजा-अर्चना की है। सीजेआई ने वैकुंठ परिसर से होकर मंदिर में प्रवेश किया और गर्भगृह में प्रार्थना की। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी श्यामला राव ने सीजेआई को भगवान की तस्वीर व प्रसादम भेंट किया।