लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है, "अभी हमारा विधानसभा का सत्र चल रहा है और हम अपनी बेटियों के लिए एक प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं जिसके तहत बेटियों की शादी की उम्र 18-साल नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "हिमाचल हिंदुस्तान का पहला ऐसा राज्य होगा जहां बेटियों की शादी की उम्र 18-साल नहीं बल्कि 21-साल होगी।"