लड़की का राजस्थान के जिम में 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने ज़हर खाकर की खुदकुशी
चूरू (राजस्थान) में 17-वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या की है। 10 मई को 5 लड़कों ने एक जिम में उसका कथित तौर पर गैंगरेप किया था जिसको लेकर 2 आरोपी पकड़े गए हैं। पीड़िता के परिवार ने बदनामी के डर से गैंगरेप की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी और उसकी मौत के बाद घटना उजागर हुई।