लड़की को नेपाल से बिहार लाकर हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका गया, माता-पिता व मौसेरा भाई अरेस्ट
पूर्वी चंपारण (बिहार) में एक लड़की को गुरुवार को परिजन ने उसके हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंक दिया लेकिन मछली पकड़ रहे मछुआरों ने उसे बचा लिया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके माता-पिता व मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। प्रेमी संग भागी लड़की को पकड़कर परिजन नेपाल से उसके मौसा के घर बिहार लाए थे।