लड़की ने सचिन पायलट से पूछा- 'आप सिंगल हैं, क्या कहेंगे?'; उनके रिऐक्शन का वीडियो वायरल
रजत शर्मा के टीवी शो 'आप की अदालत' में एक लड़की ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट से कहा, "हमने सुना है कि आप सिंगल हैं तो इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?" इस पर सचिन पायलट के रिऐक्शन का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया। इस सवाल के बाद सचिन कुछ देर तक खामोश रहे और बोले, "आपने ठीक सुना है।"