लड़की से अश्लील बातचीत का ऑडियो लीक होने के बाद क्रिकेटर स्नेह के कोच पर केस दर्ज
उत्तराखंड क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी व भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह का एक लड़की से अश्लील बातचीत का ऑडियो लीक होने के बाद देहरादून में उन पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। क्लिप लीक होने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाले नरेंद्र फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।