लड़के ने ऐक्टर आकाश चौधरी के साथ सेल्फी लेने के बाद उन पर फेंकी पानी की बोतल
टीवी ऐक्टर आकाश चौधरी को हाल ही में एक लड़के ने पानी की बोतल फेंककर मारी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना से पहले लड़के और उसके साथियों ने आकाश के साथ सेल्फी ली और इस दौरान भी उसने आकाश को बोतल मारने की कोशिश की जिस पर ऐक्टर ने कहा, "क्या कर रहा है?"