लड़ाई से संतुष्ट हूं लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा: गोवा के दिवंगत सीएम पर्रिकर के बेटे उत्पल
गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर जो पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं अपने निकटतम प्रत्याशी से लगभग 700 मतों से पीछे हैं। मतगणना केंद्र से निकलते हुए उन्होंने कहा, "एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में यह...अच्छी लड़ाई थी।" बकौल उत्पल, "मैं लड़ाई से संतुष्ट हूं लेकिन परिणाम थोड़ा निराशाजनक रहा।"