लड़ाई हमास ने शुरू की, खत्म हम करेंगे: जंग के बीच इज़रायली पीएम नेतन्याहू
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग के बीच कहा है, "हम युद्ध नहीं चाहते। इज़रायल ने इस लड़ाई की शुरुआत नहीं की लेकिन खत्म ज़रूर करेगा।" उन्होंने कहा, "हमास को पता लगने वाला है कि उसने हम पर हमला कर अब तक की सबसे बड़ी गलती की है। उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।"