लतखोरी 2 मिनट में खत्म हो जाएगी: फोन पर अधिकारी से सांसद पप्पू यादव
पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कथित तौर पर एनएचएआई के एक अधिकारी से फोन पर बात करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी को नौकरी पर रखने के लिए पप्पू यादव अधिकारी से फोन पर 'लतखोरी 2 मिनट में खत्म हो जाएगी...ठीक हो जाओगे' कहते सुने गए।