लता दीदी का नाम अयोध्या के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया: 'लता मंगेशकर चौक' के उद्घाटन पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 'लता मंगेशकर चौक' के उद्घाटन को लेकर कहा, "लता दीदी का नाम अयोध्या के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया है।" उन्होंने कहा, "राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के बाद लता दीदी का फोन आया था...उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है।"