लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने की उनके जल्द ठीक होने की कामना
दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी पुष्टि उनके बेटे आदिनाथ मंगेशकर ने रविवार को की। बकौल आदिनाथ, "डॉक्टरों ने कहा है...वह बेहतर हो रहे हैं...10-दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।" वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड समारोह में उनके जल्द ठीक होने की कामना की।