लता मंगेशकर व आशा भोंसले के गाने सुनकर बड़ा हुआ हूं : ब्रिटिश गायक अली कैंपबेल
ब्रिटिश गायक अली कैंपबेल ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह 'ज्यूकबॉक्स' पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर व आशा भोंसले के गाने सुनकर बड़े हुए हैं। अली ने कहा, "मैं बर्मिंघम में पला-बढ़ा हूं जहां जमैकन, कैरेबियन, भारतीय और पाकिस्तानी रहते हैं।" बकौल कैंपबेल, उन कैफे में 'ज्यूकबॉक्स' पर भारतीय गाने बजते थे जहां उन्होंने वक्त बिताया है।