लद्दाख को 'सांकू' के रूप में मिला एक और ज़िला, ज़िलों की संख्या हुई 8
लद्दाख प्रशासन ने शुक्रवार को 'सांकू' को नया ज़िला घोषित किया है। इसके साथ वहां ज़िलों की संख्या 8 हो गई है। कारगिल ज़िले से 4 तहसीलों सांकू, जीएम पोर, टीएसजी और ताइसुरू, को अलग कर सांकू ज़िले में जोड़ा गया है। इस घोषणा से कारगिल ज़िले के सांकू क्षेत्र के लोगों की बहु-प्रतिक्षित मांग पूरी हो गई है।