लद्दाख के युवा फिल्ममेकर ने रचा इतिहास, 'द ड्रैगन लेटर' के लिए स्टूडेंट ऑस्कर में जीता गोल्ड
लद्दाख के फिल्ममेकर स्टैनज़िन जिग्मेट ने सोमवार को 53वें स्टूडेंट अकादमी अवॉर्ड्स में अपनी फिल्म ‘द ड्रैगन लेटर’ के लिए गोल्ड अवॉर्ड जीता। पुरस्कार मिलने पर जिग्मेट ने कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैंने लद्दाख के सुदूर गांव मुलबेक से अकादमी तक का सफर तय किया है।” समारोह टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ।