लद्दाख के संरक्षित इलाकों में ऑफ-रोडिंग करने पर 12 बाइकर्स पर लगा ₹1.2 लाख का जुर्माना
लद्दाख में संरक्षित वन्यजीव इलाकों में अवैध रूप से वाहन चलाने पर 12 बाइकर्स और एक एसयूवी मालिक पर जुर्माना लगाया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मोरिरी झील के पास पर्यावरण के नज़रिए से संवेदनशील संरक्षित इलाकों में गैर-कानूनी तरीके से जाने के लिए 12 बाइकर्स पर ₹10-10 हजार (कुल ₹1.2 लाख) का जुर्माना लगाया गया है।