लद्दाख में दो कूबड़ वाले ऊंटों को उपकरण ले जाने और गश्त के लिए ट्रेनिंग दे रही सेना
लद्दाख में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च दो कूबड़ वाले ऊंटों (बैक्ट्रियन कैमल) को गश्त और उपकरण ले जाने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। बैक्ट्रियन ऊंट ऊंचाई पर जीवित रह सकते हैं और लगभग 2 सप्ताह तक बिना खाए रह सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा, "दो कूबड़ वाले ऊंट सेना के परिचालन आवश्यकताओं के लिए अच्छे हैं।"