लद्दाख में हिमस्खलन के बाद कई महीनों से बर्फ में दबे 3 जवानों के शव हुए बरामद
लद्दाख में अक्टूबर 2023 में एक पर्वतारोहण अभियान के दौरान 18,300 फुट की ऊंचाई पर हिमस्खलन में 4 सैनिकों की मौत के बाद 3 जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक सैनिक का शव हादसे के बाद ही बरामद कर लिया गया था। शवों को बरामद करने के लिए 18 जून को 'ऑपरेशन आरटीजी' शुरू किया गया था।