लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में 1 घंटे में 5 बार आए भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को एक घंटे के भीतर 5 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। लद्दाख में दोपहर 3:48 बजे से शाम 4:44 बजे के बीच 5.5, 3.8 और 3.4 तीव्रता का भूकंप आया जबकि जम्मू-कश्मीर में शाम 4:01 से 4:18 के बीच 4.8 और 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।

Load More