लद्दाख के महाबोधी इंटरनैशनल मेडिटेशन सेंटर में 5जी नेटवर्क का हुआ उद्घाटन
लद्दाख के सासंद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने बुधवार को लेह में महाबोधी इंटरनैशनल मेडिटेशन सेंटर में एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर द्वारा प्रदान किए गए 5जी नेटवर्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाबोधी मेडिटेशन सेंटर के संस्थापक व एयरटेल इंडिया के मैनेजर भी मौजूद रहे। गौरतलब है, सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।