लद्दाख में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई खबर नहीं
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, लद्दाख में मंगलवार को सुबह 10:47 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। बकौल एनसीएस, भूकंप का केंद्र लेह से 166 किलोमीटर उत्तर में ज़मीन से 105 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के बाद फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। हाल ही में दिल्ली, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में भी भूकंप आया था।