भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 7:38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एनसीएस के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई और इसका केंद्र लद्दाख से 401 किमी उत्तर में था।