लद्दाख में क्षतिग्रस्त सड़क की सेना द्वारा मरम्मत करने से पहले और बाद की तस्वीरें आईं सामने
भारतीय सेना के फायर ऐंड फ्यूरी कोर ने लद्दाख में क्षतिग्रस्त सड़क की जवानों द्वारा मरम्मत करने से पहले और बाद की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "जवानों के अथक प्रयास के बाद लेह-नुब्रा सड़क पर यातायात परिचालन बहाल हुआ। भारी बारिश और बादल फटने से आए भूस्खलन के कारण यह सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी।"