लद्दाख में नदी में गिरा सेना का वाहन, 7 जवानों की हुई मौत व कई अन्य घायल: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना के जवानों को फॉरवर्ड इलाके में ले जा रहे वाहन के शुक्रवार को लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में श्योक नदी में गिरने से उसमें सवार कम-से-कम 7 जवानों की मौत हो गई। कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वाहन में 26 जवान सवार थे और हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।