लद्दाख में बीजेपी नेता का बेटा बौद्ध महिला के साथ भागा, पार्टी ने नेता को किया निष्कासित
लद्दाख के बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नज़ीर अहमद के बेटे के बौद्ध महिला के साथ भागकर शादी करने के बाद पार्टी ने नेता को निष्कासित कर दिया है। एक बयान में पार्टी ने कहा कि निष्कासन की कार्रवाई से पहले उन्हें (नज़ीर) स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया था। नज़ीर पर घटना में शामिल होने का आरोप है।