लद्दाख में माउंट कुन पर हिमस्खलन होने से फंसे सेना के समूह में शामिल एक जवान की हुई मौत
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में माउंट कुन पर हिमस्खलन होने के बाद फंसे सेना के समूह में शामिल एक जवान की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद से 3 जवान लापता हैं। बकौल अधिकारी, लापता जवानों की तलाश के लिए अभियान जारी है।