लबुशेन के विकेट पर जश्न मनाते कोहली ने होठों पर उंगली रखकर भीड़ से चुप रहने को कहा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन के आउट होने पर जश्न मनाते समय अपने होठों पर उंगली रखकर एडिलेड की भीड़ को चुप रहने को कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक फैन ने लिखा, "हमें इस कोहली से प्यार है।"