लबुशेन ने शरीर पर गेंद लगने के बाद टेस्ट डेब्यू कर रहे हर्षित राणा की ओर किया एयर किस
पर्थ टेस्ट के पहले दिन भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले हर्षित राणा द्वारा डाली गई गेंद शरीर पर लगने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन ने राणा की ओर एयर किस किया। आईपीएल-2024 में कई बार फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन कर चुके राणा ने लबुशेन को घूरा था। लुबेशन को मोहम्मद सिराज ने 2-रन(52-गेंद) के स्कोर पर आउट किया।