ललन सिंह को लेकर सवाल पर भड़के जेडीयू नेता नीरज कुमार, कहा- मिलने का सवाल ही नहीं
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट जीतने के बाद जेडीयू नेता नीरज कुमार ने ललन सिंह से मिलने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनसे मिलने का कोई सवाल ही नहीं है। नीरज ने चुनाव के दौरान हुई परेशानियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मोकामा विधायक अनंत सिंह पर धनबल और बाहुबल की राजनीति करने का आरोप लगाया।