ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार के सीएम नीतीश चुने गए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "नीतीश कुमार जेडीयू के ब्रैंड हैं...पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके नेतृत्व पर भरोसा करता है।"