ललन सिंह ने 2 मीडिया संस्थानों पर किया मानहानि का मुकदमा, बोले- मेरी छवि धूमिल की गई

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2 मीडिया संस्थानों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कहा, "मैंने स्वेच्छा से जेडीयू अध्यक्ष का पद छोड़ा था...इस खबर को मीडिया संस्थानों ने मिर्च-मसाला लगाकर दिखाया...जिससे मेरी छवि धूमिल हुई।" बकौल ललन, इन खबरों ने उनके व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 37 साल के रिश्तों पर सवाल उठाए।

Load More