लव ने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर शेयर की फैमिली फोटो, सोनाक्षी को नहीं किया शामिल
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न और मां पूनम की शादी की सालगिरह पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके माता-पिता और भाई कुश दिख रहे हैं जबकि सोनाक्षी नहीं हैं। लव ने कहा था कि अभिनेता ज़हीर इकबाल संग सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं हुए थे।