लव मैरिज के लिए परिवार को मनाने में लगे 10 साल, गुजरात के BJP विधायक ने की प्रेमिका से शादी
दाहोद (गुजरात) से बीजेपी विधायक कनैयालाल किशोरी ने 10-साल इंतज़ार करने के बाद अपनी प्रेमिका से शादी की है। बकौल विधायक, कुछ पारंपरिक आदिवासी मान्यताओं के चलते उनके परिवार को रिश्ते से एतराज़ था और वह उनकी रज़ामंदी के बिना शादी नहीं करना चाहते थे। उन्होंने एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी की जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए।