लव रंजन से बेटे को 'प्यार का...' से निकालने को कहा था ताकि वह पढ़ सके: कार्तिक की मां
अभिनेता कार्तिक आर्यन की मां ने बताया है कि बेटे को फिल्म मिलने की बात जानकर वह बहुत गुस्सा हो गई थीं। उन्होंने कहा, "मैंने कहा...तुम्हें डिग्री पूरी करने के लिए भेजा था, तुम क्या करने लगे?" उन्होंने बताया कि डायरेक्टर लव रंजन से उन्होंने बेटे को फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से हटाने को कहा था ताकि वह पढ़ सके।