'लवयात्री' की विफलता के बाद सलमान से उनके पैसे बर्बाद करने को लेकर माफी मांगी थी: आयुष शर्मा
अभिनेता आयुष शर्मा ने कहा है कि 'लवयात्री' के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने सलमान खान से उनके पैसे बर्बाद करने को लेकर माफी मांगी थी। बकौल आयुष, उनपर आरोप लगते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए अर्पिता खान से शादी की। उन्होंने कहा, "लोग नहीं जानते...शादी के बाद मैंने सलमान से कहा था...मैं एक्टिंग नहीं करना चाहता।"