लवलीना की आपत्ति के बाद ग्लासगो के रेस्टोरेंट ने भारत का गलत नक्शा दिखाने पर मांगी माफी
ग्लासगो के एक भारतीय रेस्टोरेंट ने नैपकिन पर भारत का गलत नक्शा छापने के लिए माफी मांगी है और इसे जल्द सुधारने का आश्वासन दिया है। यह मामला तब सामने आया जब मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन और भारतीय मुक्केबाज़ी महासंघ के अन्य सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई। नक्शे में जम्मू-कश्मीर को भी गलत तरीके से दर्शाया गया था।