भारतीय मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम भार-वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। वह फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से हारकर स्वर्ण पदक से चूक गईं। पहले 2 राउंड में 1-1 की बराबरी के बाद, तीसरे राउंड में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज़ ने 4-1 से बढ़त बना ली और लवलीना को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।