लवलीना, अल्फिया, स्वीटी और परवीन ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

जॉर्डन में आयोजित एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में भारत ने शुक्रवार को 4 स्वर्ण पदक जीते। भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा जबकि अल्फिया खान ने 81+ किलोग्राम वर्ग, स्वीटी बूरा ने 81 किलोग्राम और परवीन हुड्डा ने 63 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं, 52 किलोग्राम वर्ग में मीनाक्षी ने रजत पदक जीता है।

Load More