लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आबिद रमज़ान के माता-पिता ने अपने घर पर फहराया तिरंगा
लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने जम्मू-कश्मीर में शोपियां स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आबिद कई बड़ी आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है और उसका नाम 'मोस्ट वॉन्टेड' की लिस्ट में दर्ज है। उसके खिलाफ साल 2022 में सीआरपीएफ जवान की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था।