लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन TRF ने ली पहलगाम आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेज़िस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। गौरतलब है कि इस आतंकी हमले में 1 पर्यटक की मौत हो गई है जबकि कई अन्य पर्यटक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।