लश्कर के आतंकी के साथ पाक ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम का वीडियो आया सामने
पेरिस ओलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह यूएन द्वारा घोषित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लीडर हारिस डार के साथ दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों की मुलाकात पेरिस ओलंपिक्स से पहले हुई या बाद में, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अरशद ओलंपिक्स में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले पाकिस्तानी हैं।