'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च पर विजय देवरकोंडा ने ₹199 की चप्पल पहनी थी: ऐक्टर की स्टाइलिस्ट

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च में ₹199 की चप्पल पहनी थी। उनकी स्टाइलिस्ट हरमन कौर ने बताया है कि विजय कैरेक्टर के अपने लुक के करीब रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने साधारण रहना चुना। बकौल हरमन, "मुझे घबराहट हो रही थी...क्योंकि कार्यक्रम बड़े पैमाने पर हो रहा था...ऐसा करना विजय की बहादुरी थी।"

Load More