लाइफ पार्टनर ढूंढने में मैंने देर कर दी, यह जगह हमेशा खाली रहेगी जिसका मुझे दुख है: करण
फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंंटरव्यू में कहा है, "मुझे लगता है...जीवनसाथी ढूंढने में मैंने बहुत देर कर दी...पहाड़ों पर छुट्टियां बिताना, हाथ पकड़ कर चलना...उसकी कमी बच्चे या माता-पिता पूरी नहीं कर सकते।" उन्होंने कहा, "मेरी ज़िंदगी में यह जगह हमेशा खाली रहेगी...मुझे इस बात का दुख है।" बकौल करण, "काश मैंने अपनी निजी ज़िंदगी पर...अधिक ध्यान दिया होता।"