लाइबेरिया के राष्ट्रपति जॉर्ज के बेटे ने दागा फीफा विश्व कप 2022 में अमेरिका का पहला गोल
फीफा विश्व कप 2022 में अमेरिका के लिए पहला गोल दागने वाले टिम वेह लाइबेरिया के राष्ट्रपति जॉर्ज वेह के बेटे हैं। जॉर्ज खुद एक फुटबॉलर रहे हैं और वह मोनाको, पीएसजी, एसी मिलान, चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी जैसे क्लब के लिए खेल चुके हैं। 22-वर्षीय टिम अमेरिका में जन्मे थे और एक फ्रांसीसी क्लब के लिए फुटबॉल खेलते हैं।