लाइव टीवी पर गाज़ा में रिपोर्टर के पीछे दिख रही इमारत पर बमबारी होने का वीडियो आया सामने
गाज़ा में लाइव टीवी पर एक रिपोर्टर के पीछे दिख रही इमारत पर बमबारी होने का वीडियो सामने आया है। फिलिस्तीनी इमारत पर बम गिराए जाने के बीच रिपोर्टर चीखते हुए कैमरे के सामने से हटती हुई दिख रही हैं। स्टूडियो में बैठकर रिपोर्टर से बात कर रहे अल जज़ीरा के ऐंकर ने उन्हें छिपने की सलाह दी।