लाइव टीवी शो में शोएब जमई के साथ को-पैनलिस्ट ने की धक्का-मुक्की, शो छोड़ने को किया मजबूर
टेलीविज़न डिबेट पैनलिस्ट शोएब जमई के साथ एक लाइव टीवी शो में को-पैनलिस्ट सुबुही खान ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की की और उन्हें शो छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो में सुबुही गाली गलौज करते हुए दिख रही हैं। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, "भारतीय न्यूज़ चैनल ओटीटी प्लैटफॉर्म से बेहतर मनोरंजन कर रहे हैं।"