लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर बेहोश हुए दिग्गज मलयाली गायक एडवा बशीर, हुई मौत

दिग्गज मलयाली गायक एडवा बशीर का शनिवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आलप्पुझा (केरल) में ब्लू डायमंड ऑर्केस्ट्रा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बशीर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और लाइव परफॉर्मेंस के दौरान वह अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Load More