लाइव बुलेटिन के दौरान बंदूक के साथ दिखी इज़रायल की ऐंकर, वायरल हुई तस्वीर
इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच लाइव बुलेटिन के दौरान ट्राउज़र में बंदूक लेकर बैठीं एक इज़रायली चैनल की ऐंकर लिताल शेमेश की तस्वीर वायरल हो गई है। वह 2002-2005 तक इज़रायल डिफेंस फोर्सेस की बॉर्डर पुलिस डिवीज़न में शामिल थीं। लिताल ने दिसंबर में शूटिंग का अभ्यास करते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था, "हथियार उठाइए।"